रेजिडेंट डॉक्टर्स में चुनावी घमासान: पहली बार एक-एक वोट के लिए संघर्ष वोटिंग का टाइम बढ़ाया, फाइनल ईयर रेजिडेंट्स से मताधिकार छीना

आरएनई, बीकानेर।
बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को हुए रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन चुनाव में डॉक्टर अभिजीत यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉक्टर योगेश साध को 48 वोट से हराकर आरडीए बीकानेर प्रेजिडेंट की सीट पर कब्जा जमाया।


पहली बार संघर्षपूर्ण लग रहे इस चुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में थे। कुल वेलिड 302 मतों में से डॉक्टर अभिजीत ने 171, डॉक्टर योगेश साध ने 121 वोट लिए। डॉक्टर शीशराम स्वामी 4 वोट लेकर तीसरे और 2 वोट के साथ डॉक्टर सौरभ चौथे स्थान पर रहे।


संयोग या दबदबा: एक ही विभाग का चौथी बार कब्जा
आरडीए के अध्यक्ष बने डॉक्टर अभिजीत फोरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट से हैं। निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर राकेश चौधरी इसी विभाग से हैं। इससे पहले इसी विभाग के डॉक्टर महिपाल नेहरा लगातार दो बार अध्यक्ष रहे। इसी दबदबे को तोड़ने के लिए इस बार संघर्ष दिख रहा था।


चुनावी चालें…150 का मताधिकार छीना:
एक- एक वोट के लिए चले संघर्ष मे एक आपत्ति यह आई कि फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को मताधिकार नहीं होना चाहिए। तर्क यह था कि ये डॉक्टर जल्द कॉलेज से बाहर हो जाएंगे। बात मान ली गई। लगभग 150 स्टूडेंट का मताधिकार छिन गया।


वोटिंग टाइम बढ़ाया :
वोटिंग टाइम 7:30 तक था। विवाद में कुछ वक्त जाया हो गया। एक एक वोट को बूथ तक लाना था। ऐसे में मतदान प्रभारी डॉक्टर मान महेन्द्र से समय बढ़ाने का अनुरोध हुआ। बात मान ली गई और आधा घंटा समय बढ़ा दिया।

रिजल्ट घोषित होते ही जीत के नारे, सभा:
रिजल्ट घोषित होते ही जीत के नारे लगे। विजेता डॉक्टर अभिजीत को मालाओं से लाद दिया। डॉक्टर्स की मीटिंग में सब बातों को भुलाकर रेजिडेंट्स के हित में काम करने की बातें हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129