रीट लेवल-2 एसएसटी परीक्षा का नतीजा जारी, 4712 पदों पर होगी नियुक्ति, जनरल कैटेगरी कटऑफ 206.8590

आरएनई न्यूज, स्टेट ब्यूरो।
राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड यानी आरएसएसबी ने रीट लेवल-2 सामाजिक अध्ययन विषया का रिजल्ट जारी किया है। कक्षा छह से आठ के लिए सामान्य एवं विशेष शिक्षा अध्यापक के 4712 पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा हुई थी। यह भर्ती परीक्षा 26 फरवरी 2023 को हुई थी। ऐसे में परीक्षा के लगभग तीन महीने मंे जारी इस रिजल्ट में कुल विज्ञापित पदों से लगभग 200 गुणा को दस्तावेज सत्यापन की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची के मुताबिक सामान्य वर्ग की कटऑफ 206.8590 निकाली गई है। इन आवेदकों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग से सूचित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वाले आवेदकों की अंतिम वरीयता सूची बनाई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भेजे जाएंगे।

अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं।

जानिए किस मद में है कितने पद:
4251 पद सामान्य शिक्षा के हैं। इनमें से 658 टीएसपी एरिया के।
285 विशेष शिक्षा एमआर, इनमें से 35 टीएसपी।
66 विशेष शिक्षा वीआई इनमें से 9 टीएसपी।
110 विशेष शिक्षा एचआई इनमें से 10 पद टीएसपी एरिया के लिए।
4712 कुल पद।
विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक इन 4712 पदों के लिए 02 लाख 58 हजार 157 आवेदन किए गए थे। ऐसे में एक पद के लिए 54 अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा रही।

गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ मार्क्स :

अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ मार्क्स :

विशेष शिक्षा: 

गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ मार्क्स :

गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कटऑफ मार्क्स :

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129