आज का पंचांग

आरएनई, बीकानेर।

दिनांक : 04/06/2023

आज का पंचांग :
सम्वत् 2080 मास ज्येष्ठ – शुक्ल पक्ष, वार रविवार तिथि पूर्णिमा प्रातः 9:11 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि|

नक्षत्र :- ज्येष्टा नक्षत्र रात्रि 03:23 बजे तक, तत्पश्चात मुला नक्षत्र।

योग :- सिद्ध, प्रातः 11:59 बजे तक।

करण :- बव, प्रातः 09:11 बजे तक।

सूर्योदय :- प्रातः 05:40 बजे।

सूर्यास्त :- शाम के 07:30 बजे।

आज के त्योंहार:- ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान, संत कबीरदास जयंती।

[ पंचांग की गणना और सूर्योदय व सूर्यास्त का समय बीकानेर शहर के आधार पर दिये गये हैं। ]

राशिफल :

मेष :- स्वास्थ्य संबंधी समस्या से चिंता हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

वृषभ :- परिवार के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह संबंध आ सकता है।

मिथुन :- ननिहाल से कोई बुरी खबर आ सकती है। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। अगर ऋण लेना हो तो उसके लिए प्रयास कर सकते हैं।

कर्क :- किसी मित्र या सहयोगी के कारण आपके नये अनुबंध में अड़चन आ सकती है। विद्यार्थियों को अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है।

सिंह :- आपके द्वारा अर्जित धन को मातृ पक्ष के लिए ख़र्च करना पड़ सकता है। आपके मन की इच्छा के पूर्ण होने का समय आ गया है, आगे बढ़ें |

कन्या :- आपको अपनी मेहनत से कार्य को बढ़ाना होगा, धीरे-धीरे आपको सफलता प्राप्त होगी। पिता को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी हो सकती है।

तुला :- भाग्य में वर्तमान में बाधा आने की आशंका है। अभी मेहनत करने का समय है, आगे लाभ होगा।

वृश्चिक :- सुख सुविधा के लिए आपको नया खर्च करना पड़ेगा, फर्नीचर आदि जैसी चीजों में व्यय होगा।

धनु :- व्यापार के लिए आपको विदेश यात्रा अथवा लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साझेदार को या जीवन साथी को परेशानी हो सकती है।

मकर :- अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही आपको कई दिनों तक परेशान कर सकती है।

कुम्भ :- व्यापार में बाधा या रुकावट का सामना करते हुए आगे बढ़ें, लोग आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। आगे अच्छा समय आएगा |

मीन :- विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का समय आ रहा है, सम्बन्ध जल्दी होने की सम्भावना बन रही है। खुद की लापरवाही से व्यवसाय में नुकसान कर सकते है |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129