रीट लेवल 2 अंग्रेजी का परिणाम जारी

आरएनई न्यूज, स्टेट ब्यूरो
राजस्थान स्टाफ सलेक्शन बोर्ड यानी आरएसएसबी ने रीट लेवल -2  अंग्रेजी  का परिणाम जारी किया है। कक्षा छह से आठ के लिए सामान्य एवं विशेष शिक्षा अध्यापक के 8782 पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा हुई थी। यह भर्ती परीक्षा 27  फरवरी 2023 को हुई थी। ऐसे में परीक्षा के लगभग तीन महीने में जारी इस रिजल्ट में कुल विज्ञापित पदों से लगभग दो गुणा को दस्तावेज सत्यापन की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची के मुताबिक सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 195.0623 निकाली गई है। इन आवेदकों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग से सूचित किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने वाले आवेदकों की अंतिम वरीयता सूची बनाई जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग को भेजे जाएंगे।

 

अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rsmssb.rajasthan.gov.in/  देख सकते है।

जानिए किस मद में है कितने पदः
8782 कुल पद हैं। इनमें से 1296 टीएसपी एरिया के।

7923 पद सामान्य शिक्षा के हैं, इनमें से 1199 टीएसपी एरिया के।

531  विशेष शिक्षा एमआर, इनमें से 63 टीएसपी एरिया के।

123 विशेष शिक्षा वीआई, इनमें से 16 टीएसपी एरिया के।

205 विशेष शिक्षा एचआई, इनमें से 18 पद टीएसपी एरिया के।

विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के मुताबिक इन 8782  पदों के लिए 75376  आवेदन किए गए थे। ऐसे में एक पद के लिए  अभ्यर्थियों के बीच प्रतिस्पर्धा रही।

 

कट-ऑफ मार्क्स  

सामान्य शिक्षा गैर अनुसूचित क्षेत्र :

सामान्य शिक्षा अनुसूचित क्षेत्र :

विशेष शिक्षा (एम.आर) गैर अनुसूचित क्षेत्र :

अनुसूचित क्षेत्र :

विशेष शिक्षा  गैर अनुसूचित क्षेत्र (वी. आई )

अनुसूचित क्षेत्र :

विशेष शिक्षा गैर अनुसूचित क्षेत्र (एच. आई)

अनुसूचित क्षेत्र :

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129