बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज पर रोष, बीजेपी ने किया प्रदर्शन, ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका

आरएनई बीकानेर। बिजली बिलों में फ्यूल जार्च वसूली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज गंगाशहर में विद्युत निगम के कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया। भाजपा गोपेश्वर मंडल ने रोष जताते हुए प्रतीकात्मक रूप से ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज के नाम पर जनता को लूट कर रही है। बार.बार बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या से आमजन परेशान है। इसका समाधान सरकार के पास नहीं है। दूसरी तरफ 100 यूनिट बिजली फ्री का ढिंढोरा सरकार पीट रही है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मंडल अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गहलोत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयदयाल गोदारा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने फ्यूल चार्ज की लूट बंद नहीं की तो आने वाले दिनों बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन में मंडल महामंत्री प्रेम गहलोत, शिखर डागा, पार्षद रामदयाल शर्मा, पार्षद बजरंग सांखला, पार्षद भंवर साहू, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, शक्ति केन्द्र संयोजक विष्णु आचार्य, मगाराम नाई, किसान मोर्चा महामंत्री महेश कुमावत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मूलचंद रामावत, कैलाश बाकोलिया, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, हुलास भाटी, बाबूलाल चौधरी, मनोज छींपा, जगन्नाथ कैलाश छींपा, दिनेश, सुनिल, कालूराम सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129