किसान कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री ने नोखा की स्टॉल का किया अवलोकन

आरएनई, नोखा। JECC सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया, जयपुर मे शुक्रवार को किसान कृषि महोत्सव 2023 का आगाज हुआ। जिसमें नोखा की कंपनी पवन पोलीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड (नन्दी पाइप) की स्टॉल नंबर 6 का राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अवलोकन किया। इस अवसर पर गहलोत का पवन पोलीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ड्रिप सिस्टम द्वारा सिंचाई से होने वाले फायदों के बारे मे अवगत कराया, ड्रिप और मिनी फव्वारा पद्धति द्वारा कम पानी से किस प्रकार किसान अधिक उत्पादन कर सकता है। उसके बारे मे विस्तृत जानकारी दी, और नन्दी पाइप के अन्य उत्पादों के बारे मे जानकारी दी। किशन व्यास, गोपीकिशन जोशी, श्रवण सैन, बाबूलाल और रामेश्वरलाल उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129