परीक्षा निरस्त होने पर विरोध: शिक्षामंत्री कल्ला के शहर में भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

आरएनई, बीकानेर।
वरिष्ठ अध्यापक परीक्षा जीके ग्रेड-1, ग्रे-2 निरस्त होने के बाद प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनो का दौर चल पड़ा है। बीकानेर में भी भाजपा युवा मोर्चा ने शहर अध्यक्ष वेद व्यास की अगुवाई में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। शिक्षामंत्री डॉ.  बी.डी.कल्ला के शहर में इस प्रदर्शन के साथ ही युवा मोर्चा के नेताओं ने सरकार को पूरी तरह नाकाम बताते हुए इसे बदल देने का आह्वान किया।


भारतीय जनता युवा मोर्चा बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष वेद व्यास की अगुवाई में मोर्चा करकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार विरोधी नारे लगाए, पुतला फूंका।


जिला अध्यक्ष वेद व्यास ने कहा, राजस्थान में परीक्षा का निरस्त होना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम बात हो चुकी हैं। पहले भी बहुत परीक्षा कांग्रेस सरकार द्वारा निरस्त की गई है। यह साबित करता है कि सरकार पूरी तरह से नाकाम है।


कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष श्याम चौधरी, महामंत्री प्रदीप सारस्वत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मंडल अध्यक्ष जेठमल, महामंत्री शिखर चंद डागा, जिला मंत्री धीरज पंडित, गजेंद्र सिंह, गिरिराज खत्री, सदस्य पूनमचंद सुथार, अमर जोशी, सह संयोजक भव्य दत्त भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129