आज का पंचांग एवं राशिफल

आरएनई, बीकानेर।

आज का पंचांग

दिनांक: 03/08/2023

सम्वत्: 2080

मास: श्रावण – कृष्ण पक्ष  (अधिक मास प्रथम पक्ष)

तिथि: द्वितीया शाम 04:16 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया

वार: गुरुवार

दिशा शूल: दक्षिण दिशा में

चन्द्रमा: आज चन्द्रमा पूरे दिन और रात कुम्भ राशि में रहेगा

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:16 से दोपहर 01:10 बजे तक

राहु काल: सायं 04:05 से सायं 05:46 बजे तक

पंचक : पूरे दिन और रात तक रहेगा

शिव वास : सभा में

नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 09:56 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र

योग:  सौभाग्य योग प्रातः 10:18 बजे तक, तत्पश्चात शोभन योग

करण: तैतिल करण प्रातः 06:09 बजे तक, तत्पश्चात गर करण

सूर्योदय: प्रातः 06:00 बजे

सूर्यास्त: शाम 07:26 बजे

ऋतु: वर्षा

अयन: दक्षिणायन

दिनमान: 13/25/28 घंटे

(पंचांग की गणना व सूर्योदय और सूर्यास्त बीकानेर शहर के अक्षांश और रेखांश के मान पर दी गई है)

दिन का चौघड़िया : 

शुभ: 06:04 AM – 07:43 AM

रोग: 07:43 AM – 09:23 AM

उद्वेग: 09:23 AM – 11:03 AM

चर: 11:03 AM – 12:42 PM

लाभ: 12:42 PM – 02:22 PM

अमृत: 02:22 PM – 04:02 PM

काल: 04:02 PM – 5:41 PM

शुभ: 05:41 PM – 07:21 PM

रात का चौघड़िया :

अमृत: 07:21 PM – 08:41 PM

चर: 08:41 PM – 10:02 PM

रोग: 10:02 PM – 11:22 PM

काल: 11:22 PM – 12:43 AM (04 अगस्त, 2023)

लाभ: 12:43 AM – 02:03 AM (04 अगस्त, 2023)

उद्वेग: 02:03 AM – 03:23 AM (04 अगस्त, 2023)

शुभ: 03:23 AM – 04:44 AM (04 अगस्त, 2023)

अमृत: 04:44 AM – 06:04 AM (04 अगस्त, 2023)

राशिफल

मेष :- आप जो काम सोचेंगे करना है वह नहीं होगा और दूसरा कार्य करना पड़ेगा | संतान के किसी कार्य में बाधा आएगी | आप अपनी तार्किक बुद्धि से अपना कार्य बना लेंगे | बड़े भाई की चिंता रह सकती है।

वृषभ :- व्यापार में बाधा आ सकती है धीरज रखे | पिता जी या माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे हृदय सम्बंधित बीमारी से समस्या हो सकती है | अचानक बड़ा नुकसान हो सकता है।

मिथुन :- भाग्य में आ रही बाधा भगवान की कृपा से कम हो जाएगी | पड़ोस में किसी के यहाँ बड़ी दुर्घटना हो सकती है | आप अपनी मेहनत से आर्थिक लाभ ले सकते है | नये वस्त्र खरीदने का मन बना रहे है।

कर्क :- संवेदनशील मत बने लोग नाजायज फायदा उठा सकते है | सर्दी जुकाम रह सकता है | आप अपने व्यापार को आहिस्ता आहिस्ता विस्तार देना शुरू कर दे एक साथ बड़ा रूप ना देवे।

सिंह :- पत्नी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे और आपसी विवाद में ना उलझें | वैसे आपको अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलसकती है | समय ख़राब होने के बावजूद आप अपने पराक्रम से कार्य को अच्छा कर लेंगे।

कन्या राशि : आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते है बहुत ध्यान रखना है | ऋण की मात्रा में कमी ना आने से आपको मानसिक परेशानी रह सकती है | खर्च की अत्यधिक मात्रा बढ़ने से चिंता रहेगी |

तुला :- आपको संतान सम्बंधित चिंता रह सकती है | विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा अवसर मिलेगा उस पर ध्यान देवे | आर्थिक लाभ भी होगा और व्यापार आएगी बढेगा | मान सन्मान आपका बढेगा।

वृश्चिक :- जमीन सम्बंधित विवाद रह सकता है | व्यापार को आगे बढ़ा सकते है | आप अपने मन की बात किसी को ना बतावे | परिवार के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है | वाहन है तो उसमे खराबी आ सकती है |

धनु :- छोटे भाई से या किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है | मान सन्मान बढेगा और संतान सम्बंधित कार्य होने की सम्भावना रहेगी | व्यापार के किसी कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

मकर :- आपके परिवार में क्लेश के कारण मानसिक चिंता बनी रह सकती है | विवाद से बच कर रहे | धन किसी को उधार ना देवे पैसा फंस सकता है | दांत या आँख में समस्या हो सकती है।

कुम्भ :- पेट सम्बंधित समस्या से आपको परेशानी रह सकती है | आपके लिए समय अच्छा नहीं रहेगा | आपका हर कार्य बिना बाधा के पूरा नहीं होगा | आपको नौकरी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा |

मीन :- विद्यार्थिओं के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा | आपकी संतान को चोट लगने का डर रहेगा | आप अपने शत्रु खूद बना लेंगे | किसी दूसरेको सलाह देने की कोशिश करेंगे वह आपका विरोधी बन जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129